Additional interactive modes are coming soon to TalesTroupe.
सनन-सनन लू चलने लगती,
गरम तवे-सी धरती जलती |
आओ खाएँ बर्फ मलाई,
गरमी आई गरमी आई।
बूँदे गिरतीं छम-छम-छम,
बिजली चमकी चम-चम-चम।
पानी बरसा टप-टप-टप,
नहाएँ सब छप-छप-छप।
किट-किट किट-किट बजते दाँत
निकल न पाती मुँह से बात।
धर-थर थर-थर कांपे हम,
आया जाड़ा ठिठुरे हम।
Rate this story
Tap a star to save your rating on this browser.